← All recipes Recipe

बटाटा वड़ा (Batata Vadaa)

Share
बटाटा वड़ा (Batata Vadaa)

बटाटा वड़ा

– – – – – – –

सामग्री-

5-6 मीडियम साइज आलू

2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

नमक स्वादानुसार

1 छोटा चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट

1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच राई

1 छोटा चम्मच जीरा

1 चम्मच करी पत्ता (ऑप्शनल)

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर

2 बड़े चम्मच बेसन

हींग

तलने के लिए तेल

विधि-

सबसे पहले आलू को उबालकर, छीलकर एक कटोरे में मैश करके रख लें।

अब एक पैन में तेल गरम करें। इसमें राई और जीरा डालें और फिर करी पत्ता, लहसुन-अदरक पेस्ट, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर 2-3 मिनट पका लें। गैस बंद करके इसे ठंडा कर लें।

अब मैश किए गए आलू में नमक, हरा धनिया डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें तैयार तड़का डालें और फिर से मिक्स करें।

सभी चीजों को मिलाने के बाद आलू से गोल-गोल मीडियम साइज बॉल बनाकर रख लें। इन्हें 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।

दूसरी तरफ एक भगोने में बेसन, कॉर्न फ्लोर, हींग, हल्दी, चुटकी भर नमक और लाल मिर्च डालकर बैटर तैयार कर लें। ध्यान रखें बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला।

एक कढ़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें। इसके बाद आलू की बॉल्स को एक-एक कर इस बैटर में डुबोएं और डीप फ्राई कर लें।

आपका बटाटा वड़ा तैयार है, इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें

More recipes